राज्य सरकार के त्वरित निर्णयों एवं कार्यों से सभी वर्गों में नई उम्मीद जगी, राज्यपाल सुश्री उइके के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ विधानसभा का बजट सत्र

रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके के अभिभाषण के साथ आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। छत्तीसगढ़ राज्य की पांचवीं विधानसभा के सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। आप लोगों ने छत्तीसगढ़ विधान सभा को आदर्श परंपराओं और अनुपम कार्यप्रणाली का गढ़ बनाया है इसके लिए मैं आप सभी को साधुवाद देती हूं। मुझे आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि नये वर्ष 2020 में भी आप लोग जनता के नुमाइंदे के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी लगन…

राज्यपाल अनुसुईया ऊईके के विधानसभा पहुँचने पर आत्मीय स्वागत

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के शुभारम्भ के लिए विधान सभा भवन में पहुँची राज्यपाल अनुसुईया ऊईके का स्वागत विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, और विधान सभा प्रमुख सचिव सी एस गंगराडे ने किया।

राष्ट्रीय कृषि मेला की प्रदर्शनी में कृषि उत्पादन बढ़ाने किसानों को मिल रही आधुनिक कृषि यंत्रों व उन्नत तकनीकों की जानकारी

रायपुर(बीएनएस)। आप यदि किसान है, बागवानी में रूचि रखते हैं, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन करना चाहते हैं, मशरूम उत्पादन, लाख उत्पादन, नर्सरी सहित अन्य कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार को अपनाते हुए कम लागत और कम समय में अधिक उत्पादन कर आर्थिक लाभ कमाना चाहते हैं, तो राष्ट्रीय कृषि मेला अवश्य आए। रायपुर से कुछ दूर ग्राम तुलसी बाराडेरा में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेला में आधुनिक तकनीक से फसल उत्पादन, कुक्कुट, मत्स्यपालन, मधुमक्खी पालन की न सिर्फ सही जानकारी मिलेगी, आपको यहां अधिक उत्पादन देने वाली प्रमाणित धान एवं…

राष्ट्रीय कृषि मेले में बस्तर में उत्पादित मोतियों से अतिथियों का स्वागत

रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय कृषि मेले में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचल बस्तर के ग्राम पंचायत भाटपाल के बड़ेपारा जिला जगदलपुर जय मां संतोषी महिला समूह द्वारा छत्तीसगढ़ में पहली बार उत्पादित मोतियों से मुख्यमंत्री सहित अतिथियों का स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत भाटपाल के बड़ेपारा जिला जगदलपुर में मोनिका श्रीधर के मार्गदर्शन में जय माँ संतोषी महिला समूह के द्वारा आबंटन में प्राप्त तालाब में विगत 2 वर्षों से मोती का पालन एवं उत्पादन किया जा रहा है। तुलसी बाराडेरा में दिनाक 23 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय कृषि…

किसानों को हर हाल में देंगे 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों को हर हाल में 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान की कीमत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य और 2500 रूपए के अंतर की राशि 685 रुपये देगी। श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रति क्विंटल 55 रूपए का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज रायपुर जिले के तुलसी बाराडेरा फल-सब्जी उपमंडी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला…

हावर्ड में भी पसंद किया गया प्रकृति को सहेजते हुए विकास का मॉडल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। अमेरिका प्रवास के दौरान मैंने वहां पर छत्तीसगढ़ राज्य के सतत विकास के मॉडल को सामने रखा। अमेरिकन नागरिक समुदाय को भी यह मॉडल बहुत पसंद आया। सभी समुदाय की सहभागिता से मजबूत और विकसित राज्य की नींव तैयार होती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात ग्राम बटंग में आयोजित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक परंपरा के साथ-साथ सामाजिक समरसता की विशेषता रखता है और यह विशेषता राज्य की पहचान स्थापित कर हमें औरों से अलग बनाती…

मुख्यमंत्री श्री बघेल विदेश प्रवास से लौटे, एयरपोर्ट पर नागरिकों ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज शाम अमेरिका प्रवास से रायपुर लौटने पर उनके स्वागत के लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में जन सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री 21 फरवरी को नई दिल्ली लौटे थे, वहां से वे बेंगलुरु और अंबिकापुर होते हुए आज रायपुर आए। जनसमुदाय के साथ बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि भी एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए उपस्थित थे। शंख ध्वनि और ढोल की जोशीली धुन के बीच लोगों ने फूलों की बरसात, फूल मालाओं और गुलदस्तों से लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट से…

प्रदेश के जिलों में रिकार्ड धान खरीदी

रायपुर(बीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में प्रदेश के जिलों में रिकार्ड धान खरीदी हुई है। राज्य के जांजगीर-चांपा, नारायणपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गत वर्ष से ज्यादा धान खरीदी की गई है। जांजगीर-चांपा जिले में खरीफ वर्ष 2018-19 में 75 लाख 73 हजार 526 मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। जबकि 2019-20 में 78 लाख 66 हजार 792 मैट्रिक टन धान खरीदा गया। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 2 लाख 93 हजार 266 मीट्रिक टन ज्यादा धान की खरीदी की गई। नारायणपुर जिले में…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को दी श्रद्धांजलि

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा पैलेस अम्बिकापुर पहुंचकर अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री और सरगुजा की राजमाता स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माताजी स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव का बीते 10 फरवरी को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन को अपूरणीय क्षति कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सौम्य छवि की कुशल एवं दूरदर्शी नेता थीं। इस अवसर पर…

छत्तीसगढ़ का आर्थिक विकास मॉडल देश के लिए मिसाल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में धान और किसान एक दूसरे के पर्याय हैं। इसलिए हमने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण को बचाने के लिए नया आर्थिक माडल लागू किया है। यह मॉडल गांधी जी की 150 जयंती पर शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन की चुनौती का भी मुकाबला करने के साथ-साथ कृषि लागत में कमी लाने में सहायक है। श्री बघेल आज बेंगलुरु में आयोजित द हिंदू हडल मीट 2020 कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कृषि क्षेत्र…