रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 फरवरी को अपरान्ह 4 बजे फल-सब्जी, उपमंडी प्रांगण, तुलसी बाराडेरा, रायपुर में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 का शुभारम्भ करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे और विशिष्ट अतिथियों में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा क्षेत्र रायपुर सांसद सुनील कुमार सोनी, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, जनपद पंचायत धरसींवा की अध्यक्ष उत्तराकमल भारती,…
श्रेणी: प्रमुख समाचार
टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को किया याद
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री स्वर्गीय मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। श्री बघेल ने कहा है कि मौलाना अबुल कलाम जी ने आजादी की लड़ाई के साथ भारत की शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की पुण्यतिथि पर हम सब पावन स्मरण करते हैं। आज़ादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने के अलावा वे सबसे…
मुख्यमंत्री ने कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धर्मपत्नी और देशसेवा के महाव्रत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सदैव साथी रहीं कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया है। श्री बघेल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि गांधी जी के स्वतंत्र भारत के सपने को साकार करने में एक दृढ़ समर्पित सहभागी की भूमिका ‘बा‘ ने निभाई। बापू के संघर्ष की गाथा को ‘बा‘ के योगदान के बिना पढ़ना सदैव अधूरा लगता है। देशसेवा के महाव्रत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सदैव साथी रहीं…
मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान और मजदूरों के हक के लिए आजीवन संघर्षरत रहे डॉ. खूबचंद बघेल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. बघेल ने पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का सपना देखा। छत्तीसगढ़ में कई आदिवासी किसान आंदोलनों के प्रेरणा स्त्रोत और अग्रणी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस बात का संतोष है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के पुनरूत्थान के डॉ. बघेल के सपने को साकार करनेे की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। 'छत्तीसगढ़' के स्वप्नदृष्टा, किसान और मजदूरों…
राजधानी में किसानों का लगेगा महाकुंभ, तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन राजधानी रायपुर में 23 फरवरी से
रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन राजधानी रायपुर के तुलसी बाराडेरा स्थित फल सब्जी उपमंडी प्रांगण में 23 से 25 फरवरी 2020 तक किया जाएगा। इस तीन दिवसीय मेले में किसानों को बहुत सी नई आधुनिक तकनीक की जानकारी मिलेगी। इस आयोजन में देश भर के हज़ारों किसानों के भाग लेने के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। बत्तीस एकड़ में फैले मेला स्थल पर कृषि उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन, ग्रामोद्योग विभाग से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मेले में किसानों को कृषि और उनसे जुड़े विभिन्न गतिविधियों के…
राज्य गठन के बाद इस वर्ष सर्वाधिक धान खरीदी, किसानों को 14 हजार 400 करोड़ रूपए का भुगतान
रायपुर(बीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2029-20 में राज्य गठन के बाद सर्वाधिक धान खरीदी हुई है। अब तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 2 हजार 47 उपार्जन केन्द्रों में 82 लाख 80 हजार मेट्रिक टन धान खरीदी की गई है। जो राज्य गठन से अब तक की सर्वाधिक खरीदी है। कुल उपार्जित धान के लिए कुल भुगतान योग्य राशि 14751 करोड़ रूपए है। जिसमें से किसानों को 14 हजार 400 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष…
ऐतिहासिक शाही स्नान और जुलूस में उमड़ी नागा, साधु-संतों की टोली, शाही स्नान में कलेक्टर ने भी लगाई डुबकी
राजिम(बीएनएस)। राजिम माघी पुन्नी मेला 2020 के अंतिम दिवस महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नागा बाबाओं, साधु-संतों, विभिन्न अखाड़ों के साधुओं की शाही स्नान के लिए ऐतिहासिक शोभायात्रा संत समागम स्थल परिसर से सुबह 7.30 बजे निकली। इस शोभा यात्रा में समस्त नागा, साधु-संतों के साथ गरियाबंद कलेक्टर श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह, ओएसडी एवं सदस्य राजिम मेला गिरीश बिस्सा, परियोजना अधिकारी डाॅ. सुधीर पंचभाई, के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। शोभायात्रा संत समागम से प्रारंभ होकर श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पीछे…
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उमड़ा जन सैलाब अंतिम दिन रही लाखों की संख्या में भीड़, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुगण
राजिम(बीएनएस)। माघ पूर्णिमा 09 फरवरी से शुरू हुए राजिम माघी पुन्नी मेला के अंतिम दिन शुक्रवार महाशिवरात्रि को लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। पूरे मेला क्षेत्र के चारों तरफ दर्शनार्थियों की रेलमपेल भीड़ रही। श्रद्धालु ब्रम्ह मुुर्हुम में पुण्य स्नान कर नदी में दीपदान प्रवाहित किया। पश्चात श्री राजीव लोचन एवं श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन के बाद श्रद्धालु मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में परिवार, मित्रों के साथ घूमते हुए दिखाई दिए। मसलन संत समागम स्थल, झांकियां, विभिन्न स्टाॅलों, शासकीय प्रदर्शनी, मीना बाजार…
महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजिम(बीएनएस)। हल्की गुलाबी ठंड के बीच महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुक्रवार को तड़के सुबह हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने राजिम के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाए और भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर अपने आप को धन्य किया। धर्म के प्रति आस्था का जूनुन गुरूवार की रात से ही देखने को मिल रहा था। आस्था और श्रद्धा के चलते भोलेनाथ महादेव जी के प्रति अटूट भक्ति रखने वाले राज्य सहित देश के विभिन्न कोनों से भक्त सुबह 3 बजे से पहले ही राजिम संगम की धार में डुबकी लगाने…
चला चली गौठान देखे-हमर गौठान, हमर योगदान, गांव सुराजी योजना में गहरी दिलचस्पी ली नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने
रायपुर(बीएनएस)। आज ‘‘चला चली गौठान देखे-हमर गौठान, हमर योगदान‘‘ के तहत् प्रत्येक माह जनसहभागिता के लिए गौठान भ्रमण कराकर जिला प्रशासन के द्वारा जिले के विभिन्न तबके के लोगों व छात्र-छात्राओं को राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के अंतर्गत गौठान परिकल्पना से अवगत कराया जा रहा है। इस माह गौठान भ्रमण के लिए जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा ग्राम पंचायत के जनप्रधिनिधियों (नवनिर्वाचित सरपंच, पंच व सदस्य) को कलेक्टर दीपक सोनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन के निर्देशन व मार्गदर्शन में जिले के…
