बस्तर संभाग में मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान शुरू

रायपुर। बस्तर को मलेरिया, एनीमिया और कुपोषण से मुक्त करने आज से संभाग के सातों जिलों में मलेरियामुक्त बस्तर अभियान शुरू हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घरों के साथ ही स्कूलों, आश्रम-छात्रावासों और पैरा-मिलेट्री कैंपों में जाकर मलेरिया की जांच की। एक माह तक चलने वाले इस महत्वाकांक्षी अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पौने तीन लाख से अधिक घरों में पहुंचेगी और करीब 14 लाख लोगों के खून की जांच कर मलेरिया पाए जाने पर त्वरित इलाज उपलब्ध कराएगी। तत्काल इलाज शुरू करने के बाद मरीजों का…

खाद्य मंत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल

रायपुर। खाद्य एवं बालोद जिले प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत आज नगर पंचायत अर्जुन्दा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री भगत ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण जिम्मेदारीपूर्वक करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में एक वर्ष में प्रदेश में विकास के बेहतर कार्य हुए हैं। श्री भगत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एकजुट होकर जनता के हित में विकास कार्य करने को कहा। इस मौके पर विधायक कुंवरसिंह निषाद, संगीता…

लोक नृत्य में सुकमा को मिला राज्य में दूसरा स्थान, लक्ष्मण की धुन ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

सुकमा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 12 से 14 जनवरी तक रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित हुआ। इस युवा महोत्सव में प्रदेश के सभी जिला के प्रतिभागियों और दलों ने 37 विधाओं में हिस्सा लिया। इस महोत्सव में विभिन्न विधाओं के विजेता और उप विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके तहत् 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोक नृत्य विधा में सुकमा जिला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्यिक कर एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई…

कृषि वैज्ञानिकों ने दी मौसम आधारित कृषि सलाह

रायपुर। कृषि वैज्ञानिकों ने प्रदेश के किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह दिए हैं। रबी फसल की कटाई के बाद खाली खेतों की गहरी जुताई कर जमीन को खुला छोड़ दें ताकि सूर्य की तेज धूप से गर्म होने के कारण इसमें छिपे कीडो के अण्डे तथा घास के बीज नष्ट हो जाएंगे। इस मौसम में किसान अपनी मिट्टी की जांच किसी प्रमाणित स्त्रोत से करवाएं और जहां संभव हो अपने खेत का समतलनीकरण करवाएं। अनाज को भडारण में रखने से पहले भंडार घर की अच्छी तरह सफाई करें तथा…

डीएलएड प्रथम और डीएड द्वितीय वर्ष के परिणाम घोषित, पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जनवरी से

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित डीएलएड प्रथम और डीएड द्वितीय वर्ष अवसर परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर भी उपलब्ध है। डीएलएड प्रथम और डीएड द्वितीय वर्ष अवसर परीक्षा का परिणाम आज सुबह 11 बजे घोषित कर मंडल की वेबसाइट पर भी जारी किया गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित डीएलएड अवसर परीक्षा वर्ष 2019 के प्रथम वर्ष में कुल दो हजार 134 प्रशिक्षणार्थी पंजीकृत हुए। सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, इनमें से 962…

सार्वजनिक वितरण प्रणाली : राशन कार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा माह फरवरी एवं मार्च का चावल

मुंगेली। सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सार्वभौम पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित, अन्नपूर्णा एवं निःशक्तजन राशनकार्डो को पात्रता अनुसार माह फरवरी एवं माह मार्च (दो माह) का चावल एक साथ दिया जायेगा। इस हेतु कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिले के सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और सभी खाद्य निरीक्षकों को दो माह के चावल वितरण की सूचना सभी राशनकार्डधारकों को मुनादी और उचित मूल्य दुकानों पर पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये है। उन्होने बताया कि राशनकार्डधारक अपने सुविधा अनुसार…

खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 : जिले में अब तक 1 लाख 47 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी

मुंगेली। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 हेतु समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 01 दिसम्बर से की जा रही है। धान खरीदी का कार्य आगामी 15 फरवरी तक होगी। जिले में पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल की मान से 89 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से अब तक 1 लाख 47 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिला खाद्य अधिकारी ने आज यहां बताया कि धान उपार्जन केंद्र अखरार में 1 हजार 112 मीट्रिक टन, डिंडौरी में 1 हजार 268 मीट्रिक टन, कंतेली में 1 हजार 563…

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2020 : स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पंचायत चुनाव-कलेक्टर

गरियाबंद। कलेक्टर श्याम धावडे़ ने आज अधिकारियों की समय-सीमा बैठक में जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारी, गणतंत्र दिवस तैयारी,राजिम पुन्नी मेला और पल्स पोलियो अभियान की तैयारी की समीक्षा की। कलेक्टर ने जनपद पंचायत व पंचायत निर्वाचन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पंचायत निर्वाचन मार्ग निर्देशिका पुस्तिका का भली-भांति अध्ययन करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन समय पर पूर्ण कर लिये जाये। मतदाता सूची त्रुटिपूर्ण न हो। मतदान दल प्रशिक्षण को अधिकारी गंभीरता से लेवे। दलो का प्रशिक्षण सही…

छत्तीसगढ़ पुलिस और दुर्ग जिला ने जीता वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का खिताब

बलौदाबाजार। 19वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला महिला एवं पुरूष वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का खिताब दुर्ग जिला एवं छत्तीसगढ़ पुलिस की टीमों ने जीता। पुरुष वर्ग श्रेणी में फाइनल मैच छत्तीसगढ़ पुलिस और रायपुर जिला के मध्य खेला गया। इस बेहद रोमांचक मैच में छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर जिला को तीन एक से हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग में दुर्ग जिला ने रायपुर को सीधे सेट में तीन जीरो से हराया।इस तरह पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ पुलिस, द्वितीय पुरस्कार रायपुर जिला,तृतीय भिलाई स्टील प्लांट को एवं महिला…

राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारी शुरू, धर्मस्व मंत्री श्री साहू 17 जनवरी को लेंगे केन्द्रीय समिति की बैठक

रायपुर। राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारी शुरू हो गई है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू 17 जनवरी को मेला आयोजन की तैयारियों के संबंध में केन्द्रीय समिति की बैठक लेंगे। यह बैठक सांस्कृतिक भवन राजिम में शाम 5 बजे होगी। बैठक में रायपुर संभाग के कमिश्नर, रायपुर, गरियाबंद एवं धमतरी जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व, मुख्य वन संरक्षक और लोक निर्माण, जल संसाधन तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता उपस्थित रहेंगे।