रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर एक माह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के प्रथम वर्ष में गौठानों में अधोसंरचना विकसित करने तथा द्वितीय वर्ष में गौठानों की गतिविधियों के संचालन को गति प्रदान करने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि अब इस योजना का लोकव्यापीकरण करने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि धान के लिए इनपुट सब्सिडी देने…
साल: 2021
कलेक्टर मैदानी स्तर पर बेसिक एडमिनिस्ट्रेशन पर गंभीरता से ध्यान दें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में कहा कि कलेक्टर मैदानी स्तर पर बेसिक एडमिनिस्टेªशन पर गंभीरता से ध्यान दें। मंत्रालय स्तर से लिए गए निर्णयों को धरातल पर पहुंचाने की जिम्मेदारी ज़िला प्रशासन पर है। जिला प्रशासन के कार्याें का आंकलन आंकड़ों से नहीं, छत्तीसगढ़ के नागरिकों को इन योजनाओं से मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभ के आधार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन संवेदनशीलता के साथ किया जाए। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले। राजधानी…
छत्तीसगढ़ शांति का टापू है, क़ानून व्यवस्था को बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां न्यू सर्किट हाउस के ऑडिटोरियम में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों से कहा कि ने ग्रास रूट पर मूलभूत प्रशासन पर अधिकतम ध्यान केंद्रित किया जाए। मंत्रालय से लिए गए निर्णय को धरातल पर पहुँचाने का बीड़ा ज़िला प्रशासन पर है। इसकी समीक्षा आँकड़ों से नहीं, छत्तीसगढ़ के नागरिकों को इन योजनाओं से पहुँचे प्रत्यक्ष लाभ से परफार्मेंस का आँकलन किया जाएगा। बैठक में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डी.…
किसी भी राज्य के विकास के लिए शांति व्यवस्था जरूरी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसी भी राज्य के विकास के लिए शांति व्यवस्था बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में हर हाल में सौहार्द्र का वातावरण बनाए रखने की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की है। उन्होंने कलेक्टरों को समाज के सभी वर्ग के लोगों से सीधा संवाद बनाए रखने तथा स्थानीय परिस्थितियों पर निरंतर निगाह रखने के निर्देश दिए। आज यहां न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस की मैराथन बैठक में कानून व्यवस्था के मुद्दे की गहन समीक्षा हुई। यह बैठक लगभग 9 घंटे…
मुख्यमंत्री ने एम जामगांव में लघु वनोपजों की प्रोसेसिंग यूनिट का किया भूमिपूजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन ब्लाक के एम जामगांव ग्राम में आयुर्वेदिक औषधि इकाई एवं केंद्रीय प्रसंस्करण यूनिट का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोसेसिंग यूनिट आरंभ होने से 5 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। वनोपज संग्राहकों को बेहतर आय के अवसर उपलब्ध हो पाएंगे। यूनिट से होने वाले लाभ को संग्राहकों के बीच बोनस के रूप में साझा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहा, कोयला जैसे प्राकृतिक संसाधन समाप्त हो सकते हैं लेकिन वनोपज कभी समाप्त नहीं हो सकते। इसलिए यह जामगांव का…
समाज के सभी वर्गाें का उत्थान सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज दुर्ग जिले के ग्राम बेल्हारी में साहू समाज द्वारा राज्य में सभी वर्गाें के उत्थान एवं कल्याण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्याें के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साहू समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिले, यही हमारी कोशिश है। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम बेल्हारी में 20 लाख रूपए की लागत के परिक्षेत्रीय साहू समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते हुए…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उत्तराखण्ड में फंसे यात्रियों से फ़ोन के जरिए बात-चीत कर उनका हाल जाना
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय से उत्तराखंड में भिलाई के फंसे यात्रियों से फ़ोन के जरिए बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबको किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य शासन द्वारा आप सबके सकुशल वापसी के लिए आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और दुर्ग कलेक्टर नैनीताल प्रशासन के अधिकारियों से सतत् संपर्क बनाए हुए हैं और आप सबकी कुशलता को लेकर उनसे लगातार चर्चा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश…
विशेष लेख : नृत्य के साथ गीत एवं धुनों की होगी जुगलबंदी, जनजाति संस्कृति की एक बार फिर दिखेगी जीवंत प्रस्तुति
कला और संस्कृति हर जनजाति समुदाय की अपनी विशिष्ट पहचान होती है और जनजाति संस्कृति की इसी पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने राजधानी रायपुर में एक बार फिर द्वितीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रायपुर के साइंस कालेज मैदान में 28 से 30 नवंबर 2021 तक होने वाले इस समारोह में आदिवासी नृत्य के साथ गीत एवं पारम्परिक वेशभूषाओं में एक से बढ़कर एक वाद्ययंत्रों की कर्णप्रिय धुनों की जुगलबंदी के बीच छत्तीसगढ़ ही नही देश के अन्य राज्यों की जनजाति संस्कृति का संगम…
महंगी होती स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब से गरीब लोगों की पहुंच में लाने का प्रयास : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महंगी होती स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब से गरीब व्यक्ति की पहुंच में लाने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जा रहा है। इसके लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। इसी कड़ी में आज श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ किया गया है। इन मेडिकल स्टोर्स में जेनेरिक दवाइयां 50 से 71 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यलय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री धन्वन्तरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दाई-दीदी क्लिनिक और श्री धनंवतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर का किया निरीक्षण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित दाई-दीदी क्लीनिक और श्री धनंवतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर एवं सचिन राव भी उनके साथ थे। निरीक्षण के दौरान दाई-दीदी क्लिनिक योजना के संबंध में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में कार्यरत डॉ. तृप्ति पाणिग्रही ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य स्लम एवं…
