कोसमंदा में 102 कट्टी धान जप्त, दूसरे किसान का धान बेचने की कोशिश

जांजगीर। चांपा अनुविभाग के अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र कोसमंदा में आज धान खरीदी सतर्कता दल द्वारा 102 किं्वटल धान जप्त करने की कार्रवाई की गई।

कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चांपा के निर्देश पर आज धान खरीदी सतर्कता दल के अधिकारी नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक बम्हनीडीह और मंडी उपनिरीक्षक तथा सहकारिता निरीक्षक चांपा द्वारा चांपा के निकट धान उपार्जन केन्द्र कोसमंदा का संयुक्त आकस्मिक जांच की गयी। जांच के दौरान यह पाया गया कि कृषक मोहन लाल बरेठ का 102 कट्टी धान एक अन्य व्यक्ति प्रहलाद कौशिक द्वारा उपार्जन केन्द्र में बेचने लाया गया है। इस संबंध में धान खरीदी केन्द्र प्रभारी कोसमंदा से सतर्कता दल के अधिकारियों ने पूछताछ की। खरीदी प्रभारी ने किसी भी प्रश्न का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर सतर्कता दल द्वारा उक्त 102 कट्टी धान जप्त करने की कार्रवाई की गई। किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे 17 प्रतिशत से कम नमी वाले साफ़ सुथरा धान उपार्जन केन्द्र में लाएं। ताकि उन्हें धान बेचने में असुविधा का सामना न करना पड़े।

बिलाईगढ़ में 280 क्विंटल धान जप्तः-तहसीलदार के. के. लहरे ने बिलाईगढ़ के श्री शौकीलाल द्वारा उनके द्वारा उत्पादित धान की मात्रा से 700 कट्टी (करीब 280 क्विंटल) धान घर में संग्रहित कर अवैधानिक रूप से रखने के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उक्त धान जप्त कर लिया गया। तहसीलदार के. के. लहरे ने बताया कि शौकीलाल के पास पंजीकृत रकबा 4.120 हेक्टेयर है। उनके द्वारा धान उपार्जन केन्द्र घोघरी में 381 कट्टी धान की बिक्री की जा चुकी है। इसके बावजूद उनके द्वारा अपने घर मंे 700 कट्टी (करीब 280 क्विंटल) धान अवैध रूप से रखा गया था। इस पर कार्यवाही करते हुए मालखरौदा तहसीलदार द्वारा उक्त अवैधानिक धान जप्त करने की कार्यवाही की गई।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.